छपरा , फरवरी 12 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने कुआं से एक युवती का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि लक्ष्मणचक से इदिलपुर जानेवाली सड़क किनारे पानी भरे कुआं से एक युवती का शव बरामद किया गया है।मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। आशंका है कि सम्भवतः हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को कुंआ में फेंक दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित