छपरा, मई 06 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चांदचौड़ा गांव के समीप कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर रूप से घायल मुख्तार अहमद को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित