छपरा, मई 02 -- बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने गले में गमछा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मिर्जापुर पश्चिम टोला गांव निवासी बैजनाथ राम का पुत्र सुनील कुमार(38) मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज उसके परिजन करा रहे थे। परिजनों ने ज़ब दवा देने के लिए उसकी खोज शुरू की तो उसे घर के दालान में गमछे के सहारे लटका हुआ देखा।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित