छपरा, अप्रैल 11 -- बिहार के सारण जिले में मढ़ौरा थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार परबरदहिया पिपराती गांव के समीप डबरा नदी के किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गयी है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित