छपरा, अप्रैल 15 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में आग लगने से पिता -पुत्र गम्भीर रूप से झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को बताया कि दौलतगंज मोहल्ला निवासी बुद्धु चौधरी और उसका पुत्र आदित्य कुमार रसोई घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने से आग लग गयी। इस दुर्घटना में दोनों झुलस गये। पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

सूत्रों ने बताया कि परिजन, पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित