छपरा , फरवरी 26 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक किशोर को गोली मार कर घायल कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हरनारायण छपरा गांव निवासी शिवम कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शिवम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद शिवम को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस घायल किशोर का बयान लेने के लिए पटना गई हुई है। किशोर के बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित