छपरा , मई 21 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हंसापीर गांव निवासी स्व लक्ष्मण तिवारी का पुत्र रवि रंजन तिवारी(45) अपने घर से मोटरसाइकिल से यदु मोड़ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में रंजन तिवारी घायल हो गया। स्थानीय चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित