छपरा , अप्रैल 25 -- बिहार के सारण जिले में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक किशोर और एक वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटयिया रामपुर गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से केवटिया गांव निवासी भूषण राय के पुत्र अमित कुमार (12)की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी देवनाथ राय (75)को सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।दोनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित