छपरा, मई 22 -- बिहार के सारण जिले में डोरीगंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को श्मशान घाट से एक विवाहिता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डुमरी पांडे टोला निवासी कृष्णा साह की पत्नी अंजली कुमारी(27)ने परिवारिक विवाद के कारण अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद ससुराल और मायके वाले आपसी सहमति से उसका शव अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर नेहाला टोला नदी घाट पर पहुंचे, जहां शव को चिता सजा कर अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित