छपरा , अप्रैल 06 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सिरिसिया रामपुर गांव निवासी राजबली राम की पुत्री ज्योति कुमारी (18) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। आज सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार वालों ने खिड़की से झांक कर देखा, जहां उसका शव रस्सी के सहारे छत से लटका हुआ पाया गया ।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित