छपरा, मई 17 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि धर्मबागी बाजार गांव निवासी रविन्द्र महतो की पत्नी चंद्रावती देवी(50) अपने घर में एक नौ वर्ष के बच्चे के साथ रहती थी। उनके पति और पुत्र किसी दूसरे शहर में काम करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह में उक्त महिला के साथ रह रहे बच्चे ने अपने पड़ोसी को जानकारी दी कि चंद्रवांती देवी की हत्या किसी ने कर दी है,जिसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की है। मृतक महिला के घर के समीप से पुलिस ने बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित