छपरा , मार्च 04 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने नशाखुरानी के शिकार एक यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि परसा थाना क्षेत्र के चकसाबाद गांव निवासी नायक सिंह गुजरात से ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशा खिला कर उसके पास रखे हुए सभी सामान को लूट लिया और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़ दिया।
सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के छपरा जंक्शन पर पहुंचने पर ट्रेन में स्कार्ट कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने नायक सिंह को बेहोशी की अवस्था में उतार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जानकारी परिजनों को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित