छपरा , अप्रैल 14 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मृतका के पिता ने पानापुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनिता कुमारी (20)की शादी वर्ष 2024 में बिजौली गांव निवासी बबलू महतो के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे ।आज अनिता कुमारी के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि अनिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है और घर छोड़कर फरार हो गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित