छपरा , मई 16 -- बिहार में सारण जिले के पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर स्टेशन के समीप स्थित गोविन्दचक रेलवे गुमटी के समीप से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर एक शव को देखकर इसकी सूचना सोनपुर थाना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित