छपरा , मई 15 -- बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झाड़ियों में फेंका गया एक नवजात शिशु बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसडीला गांव के लोगों ने झाड़ियों से नवजात के रोने की आवाज सुनने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने नवजात की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शिशु को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित