छपरा, अप्रैल 17 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी नेगले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भगवानपुर गांव निवासी रामाशीष रावत की पुत्री ज्योति कुमारी (16) के माता-पिता दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जबकि वह अपने पुश्तैनी घर में अन्य लोगों के साथ रहती थी।
सूत्रों ने बताया कि ज्योति,गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह में जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दुपट्टा के सहारे छत से लटका हुआ पाया ।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित