छपरा , फरवरी 18 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसाई से सोना-चांदी के आभूषण लूट लिये।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि परसागढ बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसाईसोनू कुमार सोनी मंगलवार की शाम एकमा बाजार में स्वर्ण व्यवसायों को सोना-चांदी का आभूषण देने के बाद बचे हुए आभूषण और नगद राशि लेकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।इसी दौरान मौज बाबा मठिया के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधियों ने उसे रोक कर हथियार के बल पर आभूषण और नगद राशि लूट ली।
सूत्रों ने बताया कि पीड़ित व्यवसाई ने एकमा थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित