छपरा , अप्रैल 13 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि असोइया गांव निवासी अशर्फी राय (65) अपने गांव के एक दुकान पर चाय पीने गया था। इस दौरान दो- तीन लोगों से उसका किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित