छपरा , मई 20 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के चार दोस्त सरयू नदी में रामघाट पर स्नान करने के लिए एक साथ गये थे। इस दौरान आशिक अली(16) गहरे पानी में डूब गया, जिसके वजह से उसकी मौत हो गई ।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के सहयोग से शव की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित