छपरा , सितंबर 23 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि खालिसपुर मठिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने परीक्षा देकर बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहे रीना देवी (22) और उनके देवर को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने स्कूटी सवार दो मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में रीना देवी की मौत हो गई, जबकि उनके देवर और दोनों मजदूर घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक सुविन्द्र कुमार दास ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित