छपरा, मई 23 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरैया थाना क्षेत्र के डेवढी बसंत गांव निवासी बसंत सिंह का पुत्र मुकुल कुमार सिंह अपने घर से मोटरसाइकिल से सोनपुर जा रहा था। इसी दौरान भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो चौक के समीप किसी अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में मुकुल कुमार सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मुकुल को इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान की शाम उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित