छपरा , जून 13 -- बिहार में सारण जिले के छपरा - सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले 09 जून को डोरीगंज थाना क्षेत्र से 13 पुरुष और महिला मजदूर एक पिकअप वैन पर सवार होकर अपने घर रसूलपुर थाना क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन एकमा थाना क्षेत्र में मुख्य पथ पर दुर्घनाग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से उसमे सवार सभी पुरुष और महिला मजदूर घायल हो गए। इनमे से 10 मजदूरों को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान आज रसूलपुर थाना क्षेत्र निवासी विजय बिन की पत्नी कलपती देवी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित