छपरा , मई 14 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरेया गांव निवासी उदय प्रकाश साह ई-रिक्शा चला कर अपने ससुराल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप धर्मपुर विघालय के समीप उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित