छपरा , मई 10 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे के में विशेष अभियान में कुल 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान वारंट जारी हुए 24, शराब सेवन में 10, शराब कारोबार में 18, हत्या के प्रयास में 32, दहेज अधिनियम में 02, डकैती में 01,खनन अधिनियम में 01, चोरी में 04, आर्म्स एक्ट में 01, पुलिस पर हमला में 01, एससी एसटी एक्ट में 01, अपहरण में 01, पास्को एक्ट में 03 तथा अन्य में 03 अभियुक्तों को पकड़ा गया हैं।
सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण तथा यातायात और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले में कुल 70 वाहनों से 1,20000(एक लाख बीस हजार) रुपया जुर्माना भी वसूला गया है।
इसके अलावा कुल 257.12 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही दो ट्रेक्टर , एक कार और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित