छपरा , अप्रैल 27 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डाढ़ीबाढ़ी गांव निवासी हरिराम पांडे की पत्नी संवेदना कुमारी (35) का शव उसके ससुराल के एक कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग निकले हैं।

वहीं मृतक के भाई अनीश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि ससुराल वाले उसके बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आवेदन में उसने कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित