छपरा , मई 21 -- बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में विधुत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जूरन छपरा गांव निवासी स्व हरिशंकर सिंह के पुत्र मनन सिंह(66) अपने घर में लगे पंखे को अपनी तरफ घुमा रहे थे। इस दौरान वह पंखे के कटे हुए तार से निकल रहे स्वचालित विधुत तार के सम्पर्क में आ गए।
इस विधुत स्पर्शाघात के बाद परिजन श्री सिंह को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित