छपरा , जून 04 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में मकान बना रहे एक मिस्त्री की मौत उच्च क्षमता वाले विधुत तार के सम्पर्क में आने से हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नयका टोला गांव निवासी अनूप कुमार राम(28) जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक मकान के छत का निर्माण करने के दौरान वहां से गुजर रहे उच्च क्षमता वाले विधुत तार के सम्पर्क में आ कर घायल हो गया। इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित