छपरा , मई 22 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मठककरा गांव निवासी स्व. कमलेश्वर गिरी के पुत्र सुपन कुमार गिरी(30) के परिजनों ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि गुरुवार की देर रात को मृतक सुपन खाना खा कर सोने जा रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल फोन पर किसी से बात होने पर वह घर से बाहर चला गया।आज स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव गांव के समीप स्थित कुशभारी नाला के समीप के पास देखकर इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित