छपरा , अप्रैल 10 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के पश्चिम स्थित 53 नम्बर रेलवे गुमटी के समीप रेलगाड़ी से गिरकर घायल एक अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान हो मौत गई है।
रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों ने आज यहां बताया कि 53 नम्बर रेलवे गुमटी के समीप किसी रेलगाड़ी से गिरे व्यक्ति को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने की अनुमति दी, लेकिन अगले अस्पताल में जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित