छपरा , अप्रैल 18 -- बिहार में सारण जिले के पूर्व - मध्य रेलवे के छपरा ग्रामीण - गुलटेनगंज स्टेशन के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बाजार के समीप किसी रेलगाड़ी से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति लगभग (42)की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे लाइन से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने एक शव को देखकर इसकी सूचना पुकिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित