छपरा , मई 11 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र मेंएक युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पीड़ित युवती (17) दाउदपुर थाना की रहने वाली है।वह एकमा के एक निजी कोचिंग में रोज पढ़ने जाती थी। घटना दो दिन पहले की है, जब वह अपने एक दोस्त के साथ पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक कर चाकू के बल पर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक कब्रिस्तान में ले गए। वहां उनका एक अन्य दोस्त भी आ गया और तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। पीड़िता वहां से निकल कर अपने घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दी।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिजन एकमा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित