छपरा , जनवरी 30 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोहड़ा बाजार गांव निवासी बांकेलाल प्रसाद का पुत्र विशाल कुमार (26) विगत कुछ दिनों से अपने परिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था, जिसने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर छत से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित