छपरा , अक्टूबर 22 -- बिहार के सारण जिले में छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियों समेत पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सम्होता गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में सम्होता मठिया गांव निवासी दिव्यांशु कुमार यादव (25) की मौत हो गई। हादसे में मांझी थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार यादव, कोपा सम्होता गांव निवासी चंदन कुमार यादव, अंकित तिवारी तथा शिखा और शिवानी घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित