छपरा , मार्च 21 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राज कुमार ने आज बताया कि गत 09 मार्च को नंदपुर गांव निवासी कमरूल बेगम के घर में अपराधी विवेक कुमार उर्फ चीरवा, बंटी कुमार, सरफराज और प्रदीप महतो लूट के उद्देश्य से दाखिल हुए थे। जब कमरूल बेगम ने शोर मचाने की कोशिश की तो लूटेरों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित