छपरा , अगस्त 12 -- बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में मछली पकड़ने गए एक मछुआरों की नाव पलटने से एक की डूब कर मौत हो गई, जबकि दो मछुआरे सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 14 निवासी हरेन्द्र महतो(60) अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां नाव के पलटने के बाद गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई है, जबकि उसके दो अन्य साथी नदी में तैरते हुए सुरक्षित वापस आ गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित