छपरा , मार्च 17 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी भारतीय थल सेना में अधिकारी बनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहब्बत परसा गांव निवासी पूर्व सैनिक शहीद अरविंद कुमार पांडे के पुत्री सृष्टि पांडे भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर काबिज हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि सृष्टि पांडे की प्राथमिक शिक्षा छपरा शहर के इंपीरियल स्कूल से प्रारम्भ हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 06ठीं से 12वीं तक की पढ़ाई रांची आर्मी स्कूल से की तथा स्नातक बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई सरला बिरला विश्वविद्यालय से किया है।

सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्व पिता,माता, दादा-दादी, चाचा-चाची एवं परिवार के सदस्यों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित