छपरा , मई 22 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि बनियापुर गांव निवासी प्रमोद मांझी का पुत्र अंकुश कुमार(10) अपने घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उसके उपर गिर गया, जिसके कारण वह अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित