छपरा , अगस्त 31 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौलतगंज अड्डा नम्बर- 05 निवासी सोनू कुमार(32) अपने पड़ोसियों झगड़े में बीच बचाव के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए पटना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित