छपरा , मई 18 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र का लंबी बिमारी के कारण दिल्ली के संत गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया है।
उनके निधन की सूचना मिलने पर विद्यालय में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में विघालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित