छपरा , फरवरी 14 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पानी में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि 37 आरडी पूल के नीचे पानी में एक शव को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी भुलाई महतो के पुत्र कृष्णा महतो(36)के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित