छपरा , जनवरी 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सारण जिले में 450.30 करोड़ रुपये की लागत वाली 45 नई योजनाओं का शिलान्यास और 86.50 करोड़ रुपये से तैयार 24 योजनाओं का उद्घाटन किया।

श्री कुमार आज बिहार में चल रही समृद्धि यात्रा के क्रम में सारण जिले के मुख्यालय छपरा शहर में पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़ी 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और पूरी हो चुकी 24 योजनाओं का उद्घाटन किया । इन सभी योजनाओं से जिले की कनेक्टिविटी, चिकित्सा सुविधाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का काफिला आज हेलीकॉप्टर से छपरा हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से वे सड़क मार्ग से सबसे पहले प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे और वहां महिला आईटीआई होस्टल का उद्घाटन करने के साथ ही जीविका दीदीयों कों सिलाई मशीन भी वितरित किया।

उसके बाद मुख्यमंत्री बिनटोली गांव में गए और वहां निर्माणाधीन बस अड्डा के पास बने मुख्य मंच से रिमोट कंट्रोल से योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन और शिलान्यास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित