छपरा , अगस्त 28 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बहुत दारुण दृश्य देखने को मिला जब अपनी कलाई में राखी बंधवाने की जगह भाई ने अपनी मृत बहन की चिता को मुखाग्नि दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंगरा विशेन टोला गांव निवासी दारोगा सिंह की पुत्री अंजली कुमारी(22)को गुरुवार की देर रात को एक सांप ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर नदी घाट पर पहुंचे। जहां मृत बहन की चिता को उसके भाई ने मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित