छपरा , मई 25 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन और तरैया थाना क्षेत्र से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। छपरा कचहरी राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर किसी मालगाड़ी से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति लगभग (32) की मौत हो गई।जबकि दूसरी घटना में तरैया थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति लगभग (28)का शव बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित