छपरा , अप्रैल 04 -- बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी साहब आलम उर्फ रेहान (24) नगरा - पटेढा मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में गत 13 मार्च को घायल हो गया था,जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया था।
सूत्रों ने बताया कि पटना एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित