छपरा , जनवरी 27 -- बिहार में सारण जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा छपरा में मंगलवार की सुबह जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छापामारी कर सभी वार्डों की सघन तलाशी ली।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तलाशी के दौरान किसी भी वार्ड से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों की साफ- सफाई, कैदियों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था का भी अधिकारी दव्य ने निरीक्षण किया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान मंडल कारा प्रशासन को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये। छापामारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 1 , पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न थाना के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित