छपरा , अगस्त 18 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में घर से निकल कर पूजा करने जा रही एक महिला की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरौली गांव निवासी सत्यानंद तिवारी की पत्नी निर्मला देवी(45) अपने घर के सामने सड़क पार कर पूजा करने मंदिर जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद परिजन इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित