छपरा , अप्रैल 26 -- बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में खजूर के पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पट् शीतल गांव निवासी स्वर्गीय लोकनाथ मांझी का पुत्र शैलेंद्र मांझी(34) खजूर की ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया।
इसकी सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंच, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित