छपरा , मई 27 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पृथ्वीपुर गांव निवासी अपह्रत किशोरी की मां ने पिछले 05 मार्च को थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा था कि उनकी पुत्री सोनम कुमारी सतजोड़ा बाजार गयी थी, जहां से उसे मकेर थाना क्षेत्र निवासी भोला कुमार ने अपने कुछ दोस्तो के साथ अपहरण कर लिया था।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लगातार नामजद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अपहरण कांड का आरोपी अपने बहन के घर पृथ्वीपुर आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित