छपरा , अप्रैल 30 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आंधी के दौरान अस्थाई छत पर लगी लोहे की चादर गिर जाने से उसकी चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की देर शाम को तेज रफ्तार आंधी के दौरान अस्थाई छत की लोहे की चादर गिर गई और उसकी चपेट में सिसवा गांव निवासी दशरथ मांझी की पत्नी सुघरी देवी (65) आ गई। इस हादसे में घायल सुधरी देवी को परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित