छपरा , अप्रैल 12 -- बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवबचन राय चौक से मकेर जाने वाले रास्ते में एक झोपड़ीनुमा घर में छापामारी कर मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के कथौलिया चैनपुर गांव निवासी अपराधी राजू कुमार, मन्नत लाल उर्फ अमित कुमार, राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र के ससुर बन गांव निवासी अच्छेलाल कुमार एवं वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के राजू कुमार को 03 देशी पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस,04 मोबाइल फोन,04 मोटरसाइकिल,03 कीपैड मोबाइल, 01 मैगजीन, आभूषण तोलने वाले डिजिटल मशीन और सोना-चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन सभी अपराधियों को भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित